कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।