सोहेल की पत्नी सीमा और 10 साल के बेटे योहान भी पाए गए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
करण जौहर के घर पार्टी करने के बाद करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद खबर आई कि सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अब सीमा और सोहेल के 10 साल के बेटे योहान भी कोरोना की चपेट में आ गए। योहान के अलावा सीमा की बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
