सलमान के खिलाफ मुखर हुईं सोमी, मारपीट के आरोप लगाए, बोलीं- उसे पूजना बंद करो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एक्स गर्लफ्रेंड रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता पर अपनी भड़ास निकाली। पोस्ट में एक्ट्रेस ने सलमान का नाम लिए बिना एक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए। सोमी ने अपने पोस्ट में कैप्शन लिखा, 'उसकी पूजा करना बंद करो, वो दूसरों को तकलीफ देने वाला बीमार इंसान है, जिसके बारे में लोगों अभी तक पता नहीं है।'
