सोना महापात्रा हिंदी ना बोल पाने वाले बॉलीवुड कलाकारों पर भड़कीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telegraph india
सोना महापात्रा ने हिंदी ना बोल पाने वाले बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये 'शर्म की बात' है कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने के बावजूद हिंदी में पारंगत नहीं हैं। सोना ने कहा कि दक्षिण भारतीय सिनेमा जहां अपनी संस्कृति को अपनाता है, तो वहीं कुछ हिंदी फिल्म अभिनेता भाषा तक को ठीक से बोलने के लिए संघर्ष करते हैं।
