मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
काफी समय से निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म 'डबल XL' सुर्खियों में है। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को पहले ही साइन किया जा चुका था और अब खबर है कि फिल्म में एक नहीं, बल्कि दो अभिनेत्रियां होंगी। इसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी की एंट्री भी हो गई है, जिसके बाद बेशक फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा। ये दोनों ही अभिनेत्रियां फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली हैं।