सोनाक्षी ने की वेब सीरीज 'फॉलन' की शूटिंग पूरी, सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्सपीरियंस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
जोया अख्तर की वेब सीरीज 'फॉलन' की शूटिंग पूरी करके सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'जैसे ही एक अंत आता है तो मुझे पता नहीं होता कि कहां से शुरू करना है। क्या यात्रा है। फॉलन, जिसे हम अभी तक बुलाते आ रहे हैं। असली नाम के लिए इंतजार करें।' सोनाक्षी इसमें अंजलि भाटी नामक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की निर्देशक रीमा कागती हैं।
