जहीर इकबाल संग जल्द शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया रिएक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
खबरें थीं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब एक वीडियो क्लिप में सोनाक्षी ने लिखा, "मी टू मीडिया: क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करना चाहते हो ?" शाहरुख के डायलॉग को लिप-सिंक करके वो कहती हैं, "अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है।" वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो कृपया मुझे बता दो।"
