सच्ची घटना पर आधारित फिल्म में लीड रोल निभाएंगी सोनाक्षी सिन्हा- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह करने वाले हैं। सोनाक्षी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को 'बुलबुल तरंग' नाम दिया गया है। बता दें कि, नारायण इससे पहले 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। इस बार भी वह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें सोनाक्षी लीड रोल में दिखेंगी।