जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते की बातें लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया पर अकसर दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती हैं। वहीं, इनके करीबी दोस्त भी कई बार इनके रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर चुके हैं। हालांकि, खुद जहीर या सोनाक्षी ने कभी भी आधिकारिक रूप से इसपर कोई बात नहीं की है। शनिवार को दोनों ने घोषणा की कि वे एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने जा रहे हैं।