रिलीज़ हुआ सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू सीरीज दहाड़ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू सीरीज दहाड़ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इसकी कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है। इसमें 27 लड़कियों के गायब होने और उनके एक जैसे तरीके से सुसाइड करने की घटना को दिखाया गया है। इसमें सोनाक्षी एक सख्त पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी की भूमिका में हैं, जो इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
