सोनम कपूर ने बीजेपी विधायक को कहा 'अज्ञानी और अनपढ़', जानें क्या है पूरा मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
महाराष्ट्र बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने हालिया एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। जिसकी सोनम कपूर ने आलोचना की। उन्होंने नेता की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ सोनम कपूर ने आलोचना करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'अज्ञानी, अनपढ़ और आहत से भरा।' सोशल मीडिया अभिनेत्री का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम कपूर के फैंस उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
