आज शादी के बंधन में बंधेंगी सोनम की छोटी बहन रिया कपूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बॉलीवुड स्टार्स के चाहने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन व अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रिया कपूर और करण बूलानी काफी समय से रिलेशन में थे। रिया कपूर फिल्म निर्माण में सक्रिय हैं।
