'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए साथ आए सोनू सूद और फराह खान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सोनू सूद कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की मदद करते हुए नजर आए हैं। हाल के दिनों में वह सामाजिक कार्यों में अधिक सक्रिय दिखे हैं। जानकारी सामने आ रही है कि म्यूजिक वीडियो 'तुम तो ठहरे परदेसी' के नए वर्जन के लिए सोनू और फराह खान ने हाथ मिलाया है। इस म्यूजिक वीडियो का गाना नब्बे के दशक में सुपरहिट साबित हुआ था। अब फराह इस गाने को नए तेवर के साथ लेकर आ रही हैं, जिसमें सोनू नजर आएंगे।