सोनू सूद ने IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का किया ऐलान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान रहा है। अब सोनू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का ऐलान किया है। 2022-23 के लिए IAS परीक्षा के उम्मीदवारों को यह सुविधा मिलेगी।