थलाइवा रजनीकांत से हो रही सोनू सूद की तुलना, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। वो हजारों मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। फैंस सोनू के शानदार काम को देखते हुए उनकी तुलना थलाइवा रजनीकांत से कर रहे हैं। सोनू के लिए एक फीमेल फैन ने ट्विटर पर लिखा, 'क्या सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के अगले रजनीकांत बनने जा रहे हैं।' इसपर सोनू बोले, 'मैं हमेशा ही एक कॉमन मैन बनकर रहना चाहता हूं।'
