सोनू सूद ने झारखंड की शूटर को तोहफे में दी राइफल, खरीद पाने में थी असमर्थ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अब सोनू सूद ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक की मदद की है। सोनू ने कोनिका को जर्मनी में निर्मित ढाई लाख से ज्याादा कीमत की राइफल तोहफे में दी। कनिका इसे खरीदने में असमर्थ थीं। बीते साल ही उधार की राइफल से कोनिका ने 11वीं झारखंड राज्यस्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता जीती। उन्होंने 50 मीटर शूटिंग में गोल्ड और 50 मीटर प्रोन फाइनल में रजत जीता।
