कोरोना के दौरान लोगों की मदद के लिए सोनू सूद ने गिरवी रख दी 8 प्रॉपर्टीज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
कोरोना और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद की दानवीरता के चर्चे पूरे देश में मशहूर हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू ने जरूरतमदों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये की रकम जुटाने के लिए उन्होंने मुंबई में अपनी 8 प्रॉपर्टीज को गिरवी रख दिया था। दस्तावेजों के अनुसार सोनू ने 2 दुकानें और 6 फ्लैट्स के लोन पर 5 लाख रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान भी किया है।
