पंजाब में कोरोना वैक्सीनेशन के ब्रांड एंबेस्डर बने सोनू सूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
सोनू सूद ऑफिशियली पंजाब में कोरोना वैक्सीनेशन के ब्रांड एंबेस्डर बने। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये घोषणा की। उन्होंने कहा, 'लोगों को वैक्सीन लगाने को प्रेरित और प्रभावित करने के लिए सोनू सूद से बेहतर कोई अन्य शख्सियत नहीं हो सकती।' सोनू ने कहा, 'मेरे गृह राज्य के लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की मुहिम का हिस्सा बनकर मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं।'
