x

फेक अकाउंट पर भड़के सोनू सूद, कहा- 'जल्द गिरफ्तार होगे डियर'

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

एक्टर सोनू सूद के नाम से कई फेक अकाउंट बन गए हैं। ऐसे ही एक अकाउंट पर सोनू ने अपनी नाराजगी जताते हुए, फेक अकाउंट यूजर को गिरफ्तार कराने की बात कही है। दरअसल एक यूजर ने सोनू सूद के पोस्ट पर कमेंट करके मदद मांगी। जिसपर फेक एकाउंट से रिप्लाई किया गया। इसे लेकर सोनू ने ट्वीट करके लिखा, 'प्रिय, भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए जल्द तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।'