कोरोना से जंग में फिर आगे आए सोनू सूद, 350 प्रवासियों को भेजा घर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए लॉकडाउन के कारण लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। लोग लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फस गए हैं। अब अभिनेता सोनू सूद ने कई प्रवासियों को घर भेजा है। दरअसल, हाल ही में सोनू सूद ने प्रवासियों को अपने घर वापिस भेजने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के गुलबर्ग तक 10 बसों को भेजा है।