x

Sonu Sood का खुलासा- एक दिन में मिलते हैं 32,000 'हेल्प मैसेज'

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

एक्टर सोनू सूद ने एक दिन में मदद के लिए विभिन्न सोर्सेज़ से कई संदेश मिलने का खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आज उन्हें 1137 हेल्प मैसेज मेल के ज़रिए आए हैं, जबकि 19000 फेसबुक से, 4812 इंस्टाग्राम से और 6741 मैसेज ट्विटर के ज़रिए मिले हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'इंसानी सीमाओं के मद्देनज़र हर किसी तक पहुंचना नामुमकिन है। अगर मुझसे आपका मैसेज छूट गया है तो क्षमाप्रार्थी हूं।'