आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: bollywood hungama
अभिनेता सोनू सूद ने फिल्म जगत में अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है। एक्टिंग के अलावा सोनू ने सामाजिक कार्यों की बदौलत अपनी अलग छवि बनाई है। पिछले साल लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए सोनू एक मसीहा बनकर सामने आए थे। अब जानकारी सामने आ रही है कि जून में आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में सोनू अपना पहला ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी है।