बीएमसी ने भेजा अवैध निर्माण का नोटिस, सोनू सूद ने की पवार से मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अवैध निर्माण के आरोप में बीएमसी ने नोटिस जारी किया तो अभिनेता सोनू सूद एनसीपी नेता शरद पवार से मिलने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे। मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। आरोप है कि सोनू ने जुहू स्थित इमारत में बिना इजाजत ढांचागत बदलाव किया। इस आधार पर बीएमसी ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया। वहीं नोटिस के खिलाफ सोनू ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया।
