तेलंगाना के बाद अब पंजाब के अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे सोनू सूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोनू सूद अब पंजाब के अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे। एक व्यक्ति ने सोनू को टैग करके ट्वीट किया, 'इन बच्चों ने पंजाब त्रासदी में माता-पिता को खोया। बच्चे पढ़ना चाहते थे, लेकिन अब ऐसा मुमकिन नहीं लगता।' ट्वीट पर सोनू ने प्रतिक्रिया दी, 'मैं पूरा ख्याल रखूंगा कि पंजाब के इन बच्चों को अच्छा घर मिले, अच्छा स्कूल मिले और इनका भविष्य उज्जवल बने। हम आपसे कल बात करेंगे।'
