x

सोनू सूद के हाथ लगी नई फिल्म 'किसान', लीड रोल में आएंगे नजर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में लोगों की मदद करके काफी सुर्खियों में आ गए हैं। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने और उनके लिए खाने का इंतजाम करने की वजह से दुनियाभर में उनकी खूब सराहना हो रही है। ऐसे में वह लोगों के हीरो बन चुके हैं। इसी बीच सोनू को कई फिल्मों के ऑफर्स भी मिलने लगे हैं। अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'किसान' को लेकर चर्चा में आ गए हैं।