यंग अर्थ चैंपियंस को तलाश रही हैं भूमि पेडनेकर, चैंपियंस को मिलेगा एक्ट्रेस के साथ वक्त बिताने का मौका
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोनी बीबीसी अर्थ के साथ मिलकर पर्यावरण सरंक्षण के तहत एक शानदार कॉन्टेस्ट ‛यंग अर्थ चैंपियंस’ को लॉन्च किया है। जिसमें देशभर के 5वीं से 9वीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे। बच्चों को देश के शहरों और कम्युनिटीज़ को ज़्यादा सस्टेनेबल बनाने के लिए बेहद इनोवेटिव आइडियाज के साथ अपनी एंट्री भेजनी होगी। इस प्रतियोगिता के टॉप 10 विनर्स को एक्ट्रेस के साथ ऑनलाइन वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
