पिछले पैटर्न से जुदा फिल्म बना रहे सूरज बड़जात्या, 'ऊंचाई' में बिग बी, अनुपम और परिणीति समेत दिखेंगे ये सितारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the himalayan times
सूरज बड़जात्या फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म फैमिली ड्रामा से हटकर दोस्ती पर आधारित होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डेनी और परिणीति चोपड़ा हैं। खबर है कि परिणीति फिल्म में एक टूरिस्ट गाइड बनेंगी। परिणीति फिल्म में अमिताभ, अनुपम, बोमन और डेनी को उनकी एंडवेंचर ट्रिप के लिए मदद करेंगी और साथ रहेंगी। फिल्म की शूटिंग काठमांडू में 4 अक्टूबर से शुरू हुई।
