रिलीज हुआ फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का ट्रेलर, दिलजीत और मनोज के बीच कांटे की टक्कर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
मनोज वाजपेई, दिलजीत दोसांझ और फातिमा शेख स्टारर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का ट्रेलर आज रिलीज हुआ। फिल्म में शादी के लिए उतावले दिलजीत दोसांझ और डिटेक्टिव मनोज बाजपेयी के बीच कांटे की टक्कर दिखेगी। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में सूरज सिंह ढिल्लो बने दिलजीत एक सुंदर, सुशील और संस्कारी लड़की की तलाश में हैं। वहीं मंगल के अवतार में मनोज हैं और फातिमा उनकी बहन बनी। 19 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी।
