सौमित्र चटर्जी के बाद अब उनकी पत्नी दीपा चटर्जी का भी निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the quint
बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपा चटर्जी का भी 83 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। किडनी फेल होने से बीती रात कोलकाता के कोलंबिया एशिया अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। दीपा पिछले 45 साल से डायबिटीज से जूझ रही थीं। उन्हें ब्लड संबंधी बीमारी भी थी। हालिया उन्हें किडनी की प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
