दक्षिण अफ्रीकी रैपर एकेए की मंगेतर की होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: lindaikejisblog
दक्षिण अफ्रीकी रैपर एकेए की मंगेतर एनेले 'नेली' तेम्बे की केपटाउन स्थित पांच सितारा होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हुई। उनका शव नग्नावस्था में पाया गया। हादसे से कुछ घंटे पहले कपल एक नाइटक्लब में दिखा था। हादसा 11 अप्रैल सुबह साढ़े 7 बजे हुआ। मामले की जांच शुरू हुई। पूछताछ जारी है। एनेले की उम्र 22 साल थी। फरवरी 2021 में उन्होंने एकेए से सगाई की थी।
