बनेगा 'अर्थ' का रीमेक, दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रेवती करेंगी निर्देशन, नजर आएंगे बॉबी देओल!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महेश भट्ट की फिल्म 'अर्थ' का रीमेक बनेगा। मूल फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा, राज किरण, रोहिणी हट्टंगड़ी जैसे कलाकार थे। मूल फिल्म के निर्माता कुलजीत पाल से अधिकार खरीदे गए। निर्माता शरत चंद्र और अजय कपूर की इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रेवती करेंगी। फिल्म में कुलभूषण वाला किरदार बॉबी देओल निभा सकते हैं। अन्य कलाकारों की कास्टिंग का भी काम चल रहा है।
