साउथ कोरियन ब्वॉयज BTS का इंटरनेट पर धमाल, 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया यह VIDEO
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कोरियाई म्यूजिक बैंड BTS के लिए उनका एनिवर्सरी टाइम ऐतिहासिक खुशी के पल लेकर आया है। उनके म्यूजिक एल्बम के एक सॉन्ग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बैंड BTS का एक म्यूजिक वीडियो DNA इन दिनों सुर्खियों में है। इसने यूट्यूब पर 100 करोड बार देखे जाने का रिकॉर्ड कायम किया है। किसी भी दक्षिण कोरियाई म्यूजिक बैंड के लिए यह पहला और ऐतिहासिक मौका है।