साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हुए कोरोना संक्रमित, फैंस से की ये अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अल्लू ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सभी को हेलो, मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं। मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में आए हुए लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट करवा लें।' उन्होंने लिखा, 'घर पर रहें, सुरक्षित रहें और जब भी आपको मौका मिले, वैक्सीन लगवा लें। मैं अपने फैंस से गुजारिश करता हूं कि मेरी चिंता ना करें क्योंकि मैं बिल्कुल ठीक हूं।'