साउथ सुपरस्टार वेंकटेश ने 11 साल की उम्र में किया था डेब्यू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले वेंकटेश 61 साल के हो गए। उनका जन्म 13 दिसंबर, 1960 को चेन्नई में हुआ था। वेंकटेश ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। हालांकि, अब वे कम ही फिल्मों में दिखाई देते हैं। बॉलीवुड में उन्हें पहचान 1993 में आई फिल्म अनाड़ी से मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में थी।
