साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। मनोरंजन जगत भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक तरफ फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा रही है,वहीं,आए दिन कोई ना कोई नया सितारा कोरोना का शिकार बन रहा है। अब साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी कोरोना हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है, जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।