डीडीएलजे के 25 साल पूरे, लंदन में लगेंगी शाहरुख और काजोल की कांस्य प्रतिमाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहरुख और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की रिलीजिंग के 25 साल पूरे हुए। मुंबई से लेकर लंदन तक फिल्म का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए लंदन लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख और काजोल की कांस्य प्रतिमाएं लगेंगी। लीसेस्टर स्क्वायर पर लगी 'सीन्स इन द स्क्वायर' में फिल्म का एक दृश्य रखा जाएगा। ये सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म मानी जाती है।
