श्रीदेवी से मिलने के लिए कई दिनों तक बोनी कपूर ने उनके घर के काटे थे चक्कर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीदेवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी मिस्टर इंडिया फिल्म से शुरू हुई थी। फिल्म की कहानी सुनाने के लिए बोनी कपूर चेन्नई गए थे और कई दिनों तक उन्हें श्रीदेवी से मिलने के लिए उनके घर के चक्कर लगाने पड़े थे। अंत में श्रीदेवी को फिल्म अच्छी लगी थी और वह राजी हो गई थीं। श्रीदेवी की मां के निधन के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और 1993 में बोनी कपूर ने उन्हें प्रपोज किया था।
