'जुदाई' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर डांस रियलिटी शो 'DID सुपर मॉम्स' को जज कर रही हैं। कई सालों बाद इस शो के जरिए उनकी टीवी पर वापसी हुई है। इस शो के आगामी एपिसोड में अदाकारा जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। अब इस शो में उर्मिला ने रोचक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'जुदाई' की शूटिंग के दौरान मशहूर अभिनेत्री और जाह्नवी की मां श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। बता दें कि 'जुदाई' में उर्मिला और श्रीदेवी साथ दिखी थीं।