केजीएफ चैप्टर 2 से श्रीनिधि शेट्टी का फर्स्ट लुक आउट, दिलकश है एक्ट्रेस का अंदाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के मेकर्स ने श्रीनिधि शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर उनका फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें श्रीनिधि शेट्टी काले रंग का लहंगा पहने शरमाते दिख रही हैं। फिल्म केजीएफ के पहले भाग में वो तेज-तर्रार लड़की के रूप में दिखाई दी थीं लेकिन श्रीनिधि के इस पोस्टर से लग रहा है कि इस बार वो अपनी अदाओं से रॉकी का दिल जरूर जीतने वाली हैं।
