राजामौली और शाहरुख टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टाइम मैगज़ीन ने 2023 के लिए 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की, जिसमें एसएस राजामौली, शाहरुख खान, सलमान रुश्दी, पद्मा लक्ष्मी, जो बिडेन, चार्ल्स, सारा मर्दिनी, युसरा मर्दिनी और एलन मस्क शामिल हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान को अब तक का सबसे महान अभिनेता बताया। वहीं आलिया भट्ट ने कहानी कहने के माध्यम से लोगों को जोड़ने की एसएस राजामौली की क्षमता की प्रशंसा की।
