स्टरलाइट हिंसा: रजनीकांत की फिर होगी हाजिरी, कमीशन ने समन भेजकर जनवरी में बुलाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तूतीकोरिन में वेदांता की स्टरलाइट फैक्ट्री में 2018 में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में रजनीकांत के खिलाफ समन जारी हुआ। एक्टर को कमीशन की 24वीं सिटिंग में बुलाया गया जो जनवरी 2021 में होगी। घटना के वक्त रजनीकांत ने तूतीकोरिन का दौरा किया और प्रदर्शन के घायलों से मुलाकात की थी। रजनीकांत ने तूतीकोरिन दौरे के दौरान इस बारे में बात कर असामाजिक तत्वों को इसका जिम्मेदार ठहराया था।
