'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम आदित्य सील 21 नवंबर को अनुष्का रंजन से करेंगे शादी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य और अनुष्का इसी साल नवंबर में एक-दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो यह कपल 21 नवंबर, 2021 को शादी के पवित्र बंधन में बंधेगा। इन दोनों की शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आदित्य और अनुष्का के परिवार वाले इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शादी का समारोह आयोजित किया जाएगा।