फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे सुभाष घई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सुभाष घई बॉलीवुड के महान फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी है। इनमें 'राम लखन', 'सौदागर' और 'खलनायक' जैसी कालजयी फिल्में शामिल हैं। कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा को गढ़ने में इनकी अहम भूमिका रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह एक गीतकार और संगीतकार के रूप में अपनी किस्मत आजमाएंगे। वह अपनी फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे।