जोया अख्तर के ऑफिस पहुंची सुहाना खान, डेब्यू की चर्चा तेज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
संभव है कि बहुत जल्द शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का भी डेब्यू हो जाए। ये कयास इस बात से लगाए जा रहे हैं क्योंकि सुहाना को हाल ही में जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए स्पॉट किया गया था। बताया जा रहा है कि सुहाना अपना डेब्यू जोया अख्तर की फिल्म के साथ कर सकती हैं। उनका ये प्रोजेक्ट पॉपुलर कॉमिक्स आर्ची का रूपांतरण हो सकता है।
