विक्की और सारा की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में दिखेंगे सुनील शेट्टी- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
विक्की कौशल और सारा अली खान काफी समय से अपनी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में फिल्म के यूरोप शेड्यूल के लिए वीजा नहीं मिलने के कारण फिल्म की शूटिंग टाल दी गई थी। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है।