कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, मुफ्त में मुहैया करवा रहे ऑक्सीजन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। इस बीच सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बाद अब सुनील शेट्टी ने भी कोरोना के खिलाफ अपना योगदान देने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दान करने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। सुनील ने अपने पोस्ट में क्या लिखा, आइए जानते हैं।