x

गोविंदा-कृष्णा अभिषेक की अनबन पर बोलीं सुनीता आहूजा, 'मैं अपनी जिंदगी में उनका चेहरा नहीं देखना चाहती'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Bollywood life

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनके भांजे व कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन की खबर आई है। कई मौकों पर देखा गया है कि दोनों साथ में नज़र आने से बचते हैं। खबरों की मानें तो उनकी आपस में बात नहीं होती है। अब इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता का बयान सामने आया। उन्होंने यह तक कह दिया कि वो कृष्णा की शक्ल तक नहीं देखना चाहती हैं।