1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी सनी और अमीषा की 'गदर 2'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: india tv news
2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इस फिल्म ने सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर में चार चांद लगाए हैं। आज भी दर्शक दोनों कलाकारों को इस फिल्म से जोड़कर देखते हैं। हाल में मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' की शूटिंग शुरू की है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।