आर बाल्की की फिल्म में सनी देओल और श्रुति हासन एक साथ आ सकते हैं नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मनोरंजन जगत में कई प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। कोरोना वायरस के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए लंबित पड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इस दौरान कई नए प्रोजेक्ट की घोषणा भी हुई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि निर्देशक आर बाल्की सनी देओल और श्रुति हासन को साथ लेकर अपनी आगामी फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों को अहम भूमिका में देखा जा सकता है।