दशहरे पर सनी देओल ने किया 'गदर 2' का ऐलान, देखिए मोशन पोस्टर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले कुछ समय से सनी देओल फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से जुड़ी आए दिन नई जानकारी सामने आ रही थी, लेकिन खुद सनी देओल ने इसके सीक्वल की घोषणा नहीं की थी।आज यानी दशहरे के मौके पर उन्होंने प्रशंसकों को अपनी इस फिल्म का तोहफा दिया है। सनी और उनकी को-स्टार अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है।